Sunday, May 3, 2026
Sunday, May 3, 2026

IPL ऑक्शन के टॉप-5 सरप्राइज, वॉर्नर-शार्दूल अनसोल्ड; 13 साल का अनकैप्ड प्लेयर बना करोड़पति

Date:

 

IPL का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह में हुआ। नीलामी इंडियन प्लेयर्स के लिए वाकई मेगा साबित हुई, क्योंकि सबसे महंगे पांचों टॉप खिलाड़ी भारत के ही रहे। ऑक्शन इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ। पहली बार ही 2 खिलाड़ियों की बोली 25 करोड़ रुपए पार भी कर गई।

ऑक्शन में कई और चौंकाने वाले फैसले भी देखने को मिले। IPL चैंपियन कप्तान डेविड वॉर्नर और भारतीय ऑलराउंडर शार्दूल ठाकुर को खरीदार ही नहीं मिला। इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन की कीमत 16.10 करोड़ रुपए घट गई, वहीं 13 साल के अनकैप्ड बैटर वैभव सूर्यवंशी IPL में करोड़पति बनने वाले सबसे युवा प्लेयर बने।

भारत के वेंकटेश अय्यर और अफगानिस्तान के नूर अहमद की कीमतों ने हैरान किया। कोलकाता ने वेंकटेश को 23.75 करोड़ रुपए में खरीदा, वह पिछले सीजन KKR से ही खेले थे। हालांकि, तब उनकी सैलेरी 8 करोड़ रुपए ही थी, उन्हें इस बार 3 गुना ज्यादा रकम मिल गई।

ऑक्शन में कई अनकैप्ड प्लेयर्स भी करोड़पति बन गए। इनमें 13 साल के वैभव सूर्यवंशी का नाम सबसे चौंकाने वाला रहा। 30 लाख की बेस प्राइस पर उनके लिए राजस्थान और दिल्ली ने बोली लगाई। आखिर में राजस्थान ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा। इसी के साथ वह IPL इतिहास के सबसे युवा करोड़पति बन गए।

वैभव बिहार से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और फर्स्ट क्लास डेब्यू कर चुके हैं। लेफ्ट हैंड ओपनिंग बैटर ने 2 महीने पहले ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट में शतक भी लगाया था। इसलिए उनका नाम तेजी से उभरा, जिसका फायदा उन्हें ऑक्शन में भी मिला।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related