Tuesday, May 5, 2026
Tuesday, May 5, 2026

नाडी में डूबने से मासूम भाई-बहन की मौत: घर में मचा कोहराम

Date:

 

टोंक–टोंक जिले के उनियारा थाना इलाके के पलाई गांव में सोमवार को नाडी (छोटा तालाब) में डूबने से मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। खेत पर जाते समय पैर फिसलने से यह हादसा हुआ।दोनों बच्चों की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव बाहर निकाले। शाम 4 बजे पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए।

उनियारा थाना प्रभारी सूर्यभान सिंह ने बताया कि बच्चों के पिता पलाई गांव के रहने वाले सीताराम गुर्जर ने बताया कि उनकी पत्नी खेत पर गई थी। वह भी बकरियां चराने गये हुए थे। उनकी बेटी अनमोल (6), बेटा दीपक (5) सोमवार को स्कूल नहीं गए। दोनों की तबीयत थोड़ी खराब होने के कारण वे स्कूल नहीं गए थे।पलाई गांव में अनमोल और दीपक तबीयत खराब होने के कारण सोमवार को स्कूल नहीं गए थे। खेत पर जाते समय पैर फिसलने से दोनों भाई-बहन नाडी में डूब गए।

ऐसे में दोनों भाई-बहन दोपहर करीब 12.30 बजे घर से अपने खेत पर जा रहे थे। घर से करीब 500 मीटर दूर नाडी की पाल से होकर गुजरते समय उनका पैर फिसल गया। इससे दोनों भाई-बहन नाडी में गिर गए और डूबने लगे। इस दौरान दोनों भाई-बहन बचाने के लिए चिल्लाए, तो उनकी आवाज सुनकर राहगीर दौड़े, लेकिन तब तक वे डूब गए। फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मशहूर पहलवान जस्सा पट्टी अपनी टीम सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़, 28 अप्रैल - कुश्ती जगत में 'जस्सा पट्टी'...