Saturday, May 9, 2026
Saturday, May 9, 2026

डेरा बाबा नानक में वोटिंग के दौरान आप-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े

Date:

 

डेरा बाबा नानक–पंजाब की डेरा बाबा नानक सीट पर आज सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। वोटिंग के दौरान सुबह-सुबह कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर पहुंचे कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरदीप सिंह रंधावा ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए।मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस ने 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया। यह घटना डेरा बाबा नानक के डेरा पठान गांव की है।

दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। मौके पर पहुंचे दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों ने किसी तरह अपने कार्यकर्ताओं को शांत कराया और लोगों से शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related