Tuesday, May 5, 2026
Tuesday, May 5, 2026

मोहाली में युवक और गर्लफ्रेंड ने दी जान:सुबह मिलने आई थी लड़की, किराये के कमरे में रहते थे दोनों, करते थे प्राइवेट जॉब

Date:

 

पंजाब में मोहाली के फेज 1 स्थित एक किराये के कमरे में 30 वर्षीय युवक अनस और उसकी 23 वर्षीय दोस्त निधि की बंद कमरे में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मंगलवार की सुबह निधि, अनस से मिलने आई थी, लेकिन जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो आसपास के लोगों ने मकान मालिक को सूचना दी। मकान मालिक ने दरवाजा तोड़ा, जहां लड़की जमीन पर पड़ी मिली और लड़का पंखे से लटका था।

 

पुलिस जांच में पता चला है कि युवक और युवती दोनों काफी समय से इकट्ठे किराये पर कमरा लेकर रह रहे थे। दोनों यूपी के रहने वाले हैं और दोनों प्राइवेट जॉब करते थे। बताया जाता है कि एक लड़का काफी दिनों से निधि को तंग कर रहा था। इसका पता अनस को चला उसने विरोध किया। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है कि अनस का शव पंखे से लटका था, जबकि लड़की का शव जमीन पर पड़ा था। पुलिस को शक है कि अनस ने सुसाइड करने से पहले निधि की हत्या तो नहीं तो नहीं की।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है। घटनास्थल से नमूने इकट्ठा किए जा रहे हैं और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता चल सके कि दोनों ने आत्महत्या क्यों की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...