Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

पंजाब में पंचों का शपथ समारोह आज:CM मान और विधानसभा स्पीकर समेत 16 मंत्री लेंगे हिस्सा

Date:

पंजाब में आज 83 हजार नवनिर्वाचित पंचों को शपथ दिलाई जाएगी। इस दौरान 19 जिलों में जिला स्तरीय समागम आयोजित किए जा रहे हैं। समागम में सीएम भगवंत मान और विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां समेत 16 मंत्री हिस्सा लेंगे।

इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हालांकि, चार जिलों होशियारपुर, डेरा बाबा नानक, श्री मुक्तसर साहिब और बरनाला की चार सीटों पर विधानसभा उपचुनाव हो रहे हैं। ऐसे में यहां के सरपंचों को बाद में शपथ दिलाई जाएगी।

सीएम मान इस दौरान अपने गृह जिले संगरूर जाएंगे। वह दोपहर 12 बजे लड्‌डा कोठी में पंचों को शपथ दिलाएंगे। फरीदकोट में विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और एसबीएस नगर में डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रोड़ी द्वारा पंचों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके अलावा कैबिनेट मंत्रियों की भी विभिन्न जिलों में ड्यूटी लगाई गई है।

बठिंडा व मानसा में हरपाल सिंह चीमा, मोगा में अमन अरोड़ा, फाजिल्का में डॉ. बलजीत कौर, अमृतसर में कुलदीप सिंह धालीवाल, पटियाला में डॉ बलबीर सिंह, पठानकोट में लालचंद, तरनतारन में लालजीत सिंह भुल्लर, रूपनगर में हरजोत सिंह बैंस जिला स्तर के समारोह में शिरकत करेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...