Monday, July 13, 2026
Monday, July 13, 2026

पंजाब में Marriage के दौरान  दुल्हन माथे पर लगी गो+ली, हालत गंभीर

Date:

 

फिरोजपुर: फिरोजपुर के गांव खाई खेमे के एक पैलेस में शादी होने के बाद जब दुल्हन की विदाई होने लगी तो किसी ने गोली चला दी जो दुल्हन के माथे पर लग कर निकल गई। दुल्हन को गंभीर हालत में फिरोजपुर शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटनास्थल पर पहुंचे डी.एस.पी. सुखविंदर सिंह और थाना सदर फिरोजपुर के एस.एच.ओ. जसवंत सिंह ने बताया कि गांव हसनढूंट की करीब 25 वर्षीय बलजिंदर कौर पुत्री बाज सिंह की खाई खेमे में पार) आज शादी थी। जब वहां से दुल्हन की डोली जाने लगी तो किसी ने गोली चला दी जो दुल्हन के माथे में जा लगी। उन्होंने बताया कि दुल्हन की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बारात जिला तरनतारन के गांव सरहाली से आई थी। डी.एस.पी. सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि गोली किसने चलाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related