Saturday, May 9, 2026
Saturday, May 9, 2026

लुधियाना में बाइक और स्कूटी की टक्कर:हादसे में एक की मौत, दूसरा घायल

Date:

लुधियाना में तेज रफ्तार स्कूटी चालक और बाइक सवार व्यक्ति की अरोड़ा पैलेस नजदीक टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति के सिर पर चोट लगी, जिससे उसने दम तोड़ दिया। खून से लथपथ व्यक्ति को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। हादसे में स्कूटी सवार के भी चोट आई है। मृतक की पहचान सतिंदर सिंह नामक व्यक्ति के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक गिल रोड स्थित दयाल स्वीट्स के सामने शनिवार की रात करीब साढे 9 बजे एक तेज रफ़्तार बाइक और स्कूटी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में घायल दोनों युवकों को सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां पहुंचने से पहले ही बाइक चालक ने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों ने थाना शिमलापुरी की पुलिस को सूचित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related