Saturday, May 9, 2026
Saturday, May 9, 2026

पार्टी में बाहर से आ रहे लोगों को ट्रेनिंग दी जानी चाहिए-गडकरी

Date:

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की वोटिंग के 11 दिन पहले केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बागियों को लेकर बयान दिया है। गडकरी से शनिवार को एक इंटरव्यू में बागियों के भाजपा जॉइन करने को लेकर सवाल किया गया था। इसके जवाब में गडकरी ने कहा-

भाजपा का तेजी से विस्तार हो रहा है। जैसे-जैसे फसल बढ़ती है, उसके साथ बीमारियां भी बढ़ती हैं। भाजपा के पास बहुत सारी फसलें हैं, जो अच्छी पैदावार देती हैं, लेकिन कुछ बीमारियां भी लाती हैं। इसलिए हमें ऐसी बीमार फसलों पर कीटनाशकों का छिड़काव करना होगा।

गडकरी ने कहा कि भाजपा में अलग-अलग कारणों से नए लोग आ रहे हैं। उन्हें ट्रेनिंग देना, विचारधारा के बारे में बताना और कार्यकर्ता बनाना हमारी जिम्मेदारी है। एक हजार कार्यकर्ता खड़े होते हैं, लेकिन कभी-कभी एक कार्यकर्ता कुछ कह देता है और उन हजार कार्यकर्ताओं की मेहनत खराब हो जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related