Wednesday, August 6, 2025
Wednesday, August 6, 2025

 लुधियाना-चंडीगढ़ NH पर टोल प्लाजा फ्री:वेतन न मिलने पर कर्मचारियों को काम बंद किया

Date:

 

खन्ना–लुधियाना-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर समराला में गांव घुलाल स्थित टोल प्लाजा को टोल प्लाजा कर्मचारियों ने फ्री कर दिया गया है। यहां स्टाफ ने वेतन न मिलने पर कामकाज बंद दिया और कंपनी के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए धरना लगा दिया। वहीं भारतीय किसान यूनियन (कादियां) भी स्टाफ के समर्थन में आ गई है। टोल प्लाजा कर्मियों की मांगों को पूरा करने की मांग की गई। तब तक टोल प्लाजा को फ्री रखने का ऐलान किया गया।

स्टाफ के कर्मियों ने टोल प्लाजा के प्रबंधक द्वारा कर्मचारियों को समय पर वेतन न देने और अन्य मांगों को लेकर टोल प्लाजा फ्री कर दिया। यहां काम करने वाले अमन सिंह व कुलवीर सिंह ने बताया कि 6 अक्टूबर को घुलाल टोल प्लाजा पर एक नई कंपनी आई और नया मैनेजर भी आया। जिसके बाद मैनेजर द्वारा टोल प्लाजा के सभी कर्मचारियों को परेशान करना शुरू कर दिया गया। स्टाफ सदस्यों को समय पर वेतन न देना, टोल प्लाजा स्टाफ को उनका हक न देना और सवाल जवाब करने पर पुलिस प्रशासन से धमकाना।टोल प्लाजा के कर्मचारियों का आरोप है कि दिवाली पर भी टोल मैनेजर ने कर्मचारियों को सिर्फ 500 रुपए दिए, जबकि हर साल दिवाली पर कर्मचारियों को कंपनी की ओर से अच्छा बोनस मिलता था। अब उनका वेतन भी कम किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, गांव जमींदोज:4 की मौत, 50 से ज्यादा लापता

उत्तरकाशी--उत्तरकाशी के धराली गांव में मंगलवार दोपहर 1.45 बजे...

राम रहीम को 40 दिन की पैरोल, सिरसा डेरा पहुंचा

रोहतक--डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक...

SYL को लेकर दिल्ली में हुई बैठक:CM मान का पीएम मोदी पर तंज

मोहाली-सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर को लेकर आज एक बार...

कनाडा के सर्रे में ‘खालिस्तान दूतावास’ का उद्घाटन

International : कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सर्रे...