Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

अमृतसर में सामान लेकर पत्नी फरार:पहली पत्नी की मौत, की थी दूसरी शादी

Date:

 

अमृतसर—अमृतसर में एक व्यक्ति अपनी पत्नी को घर वापस लाने के लिए थाने के बाहर फोटो लेकर घूम रहा है। उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई तो दूसरी ले आया। डेढ़ माह लिव इन में रहने के बाद वो भी पैसे लेकर फरार हो गई। अब युवक दर दर भटक रहा है। उसने थाने में दरखास्त दी है कि उसकी पत्नी को वापस लाया जाए।पीड़ित युवक प्रदीप कुमार ने बताया कि उसकी पहली पत्नी की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। उसके बाद उसकी मुलाकात ज्योति नाम की लड़की से हुई। जिसे सुमन और भोली नामक महिला ने उससे मिलवाया था। ज्योति का एक बेटा भी था जो कि उसके साथ ही रहता था। ज्योति के माता-पिता नहीं थे और वो मजीठा रोड पर किराये पर रहती थी।

जिसके बाद सुमन के घर पर ही आरोपी महिला से सादे तरीके से उससे शादी रचा की ओर उसे घर ले आया। डेढ़ माह वो बिल्कुल ठीक रही। उन्हें कोई झगड़ा नहीं था और कोई घरेलू विवाद भी नहीं था, लेकिन ब्यास से उसे एक युवक फोन करता था। मंगलवार को जब वो काम पर गया हुआ था तो ज्योति पीछे से अपने बेटे को लेकर उसके घर से रुपयों की चोरी करके फरार हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related