Sunday, October 11, 2026
Sunday, October 11, 2026

सोपोर एनकाउंटर में 2 आतंकी ढेर:सर्च ऑपरेशन जारी

Date:

जम्मू-कश्मीर के बारामूला के सोपोर में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। हालांकि, अभी इनके शव बरामद नहीं हुए हैं। सेना सगीपोरा और पानीपोरा में सर्च ऑपरेशन चला रही है। सोपोर के इन इलाकों में गुरुवार रात से एनकाउंटर जारी है। यहां 2-3 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी।

इससे पहले, गुरुवार को किश्तवाड़ के अधवारी इलाके में आतंकियों ने 2 विलेज डिफेंस गार्ड्स की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मुंजला धार जंगल में मवेशियों को चराने गए विलेज डिफेंस गार्ड को आतंकियों ने किडनैप किया और उन्हें गोली मार दी।

मृतकों की पहचान ओहली-कुंतवाड़ा के विलेज डिफेंस गार्ड नजीर अहमद और कुलदीप कुमार के रूप में हुई है। सेना, आतंकियों को ढूंढने सर्च ऑपरेशन चला रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related