Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

तीसरे दिन यमुना नदी में जहरीला झाग देखने को मिला, AAP बोली-भाजपा UP से यमुना में गंदा पानी छोड़ रही

Date:

दिल्ली में रविवार सुबह लगातार तीसरे दिन यमुना नदी में जहरीला झाग देखने को मिला। AAP ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा- भाजपा UP से यमुना में गंदा पानी छोड़ रही है, जिसके कारण दिल्ली में पानी में झाग बन रहा है। एक तरफ दिल्ली में AAP वॉर लेवल पर प्रदूषण से निपटने में लगी है। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा गंदी राजनीति कर रही है।

इसके जवाब में ईस्ट दिल्ली से भाजपा सांसद हर्ष मल्होत्रा ने कहा- AAP सरकार ने 1 हजार करोड़ रुपए प्रदूषण के टैक्स के रूप में कलेक्ट किए थे। आतिशी को बताना चाहिए कि उस फंड का क्या हुआ।

जब यमुना का पानी दिल्ली में आता है, तब इसका ऑक्सीजन लेवल 9 रहता है। जब दिल्ली से निकलता है तब ऑक्सीजन लेवल 0 हो जाता है। दिल्ली में अलग-अलग ड्रेनेज पॉइंट पर मौजूद ड्रेनेज प्लांट काम नहीं कर रहे।

AAP नेता रीना गुप्ता ने भाजपा के आरोपों को जवाब देते हुए कहा- जल प्रदूषण और वायु प्रदूषण के मुद्दे प्रशासनिक सीमाओं को पार कर जाते हैं। हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं में 30 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश में 70 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में 30 प्रतिशत की कमी देखी गई है।

दिल्ली के लगभग 300 किलोमीटर के दायरे में एक एयरशेड है। सुप्रीम कोर्ट ने कई बार कहा है कि इस मुद्दे को हल करने के लिए सभी राज्य सरकारों को मिलकर काम करने की जरूरत है। हालांकि, केवल दिल्ली और पंजाब में AAP सरकारें ही इससे सक्रिय रूप से निपट रही हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी

'आप' सरकार द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन...

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...