Monday, October 12, 2026
Monday, October 12, 2026

पंजाब में विधायकों के घरों के बाहर लगेगा स्थायी मोर्चा:कल 25 टोल प्लाजा फ्री कराए गए

Date:

पंजाब में आज (शुक्रवार) को किसानों द्वारा आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों-मंत्रियों और भाजपा नेताओं के घरों के बाहर पक्का मोर्चा लगाया जाएगा। किसानों का आरोप है कि मंडियों में धान की खरीद उचित तरीके से नहीं हो रही है। इस वजह से किसान परेशान हैं।

जबकि केंद्र और पंजाब सरकार इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। इससे पहले कल किसानों ने 14 जिलों में 25 टोल प्लाजा फ्री करवाए गए थे, जो आज भी फ्री रहेंगे। वहां पर भी किसान डटे हुए हैं। यह प्रदर्शन भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की अगुवाई में चल रहा है।

किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां और महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने बताया कि संगठन की 5 सदस्यीय प्रदेश नेतृत्व टीम ने यह फैसला लिया है। फैसले के अनुसार दोनों तरह के मार्च दिन-रात जारी रहेंगे। किसानों और मजदूरों की कई मांगें हैं।

इनमें से एक मांग एमएसपी पर धान की निर्बाध खरीद शुरू करना है। इसके अलावा कई अन्य मांगें भी इसमें शामिल हैं। जिन पर केंद्र की भाजपा सरकार और राज्य की आप सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...