Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

पंजाब में पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग:गुरदासपुर में बाहरी लोगों की एंट्री पर हंगामा

Date:

पंजाब में पंचायत चुनाव के लिए आज (मंगलवार) सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। राज्य में कुल 13,937 ग्राम पंचायतें हैं। चुनाव EVM के बजाय, बैलट पेपर से हो रहे हैं। बैलट पेपर पर नोटा का विकल्प भी है।

जगराओं के कोठे अठचक्क गांव में मतदान शुरू होते ही विवाद हो गया। यहां बूथ के अंदर और बाहर लगी वोटर लिस्ट में अंतर मिला। लोगों के हंगामे के बाद यहां वोटिंग रुकी हुई है।

पंचायत चुनाव में 96 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस की तरफ से भी पुख्ता इंतजाम हैं। मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। इसके बाद आज ही रिजल्ट जारी होगा।

3798 सरपंच सर्वसम्मति से चुने गए पंचायत चुनावों में सरपंच पद के लिए 25,588 उम्मीदवार मैदान में हैं। पंच पद के लिए 80,598 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा 3,798 सरपंच और 48,861 पंच सर्वसम्मति से चुने गए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related