Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

सरकार ने 52 जासूसी सैटेलाइट को मंजूरी दी:चीन-पाकिस्तान पर नजर रखेंगे

Date:

भारत अगले 5 सालों में 52 जासूसी सैटेलाइट को अर्थ ऑर्बिट में लॉन्च करेगा। इन सैटेलाइट्स का मकसद पड़ोसी देशों चीन-पाकिस्तान की गतिविधि पर नजर रखना होगा। ये सैटेलाइट सेना की काफी मददगार साबित होंगी।

PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने 7 अक्टूबर को स्पेस बेस्ड सर्विलांस (SBS-3) प्रोग्राम के तीसरे स्टेज को मंजूरी दे दी है। इसके तहत पृथ्वी के निचले ऑर्बिट और जियोस्टेशनरी ऑर्बिट में इन सैटेलाइट को स्थापित किया जाएगा।

ये सभी सैटेलाइट AI (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) बेस्ड होंगे। यानी सैटेलाइट आपस में कम्यूनिकेट कर सकेंगी। इससे पृथ्वी में सिग्नल भेजने, मैसेज-तस्वीरें भेजने में आसानी होगी।

52 सैटेलाइट की लागत 27,000 करोड़ रुपए होगी ISRO के एक सोर्स ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि SBS-3 प्रोग्राम के तहत इन 52 सैटेलाइट की लॉन्चिंग में करीब 27,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। हालांकि सभी 52 सैटेलाइट को इसरो तैयार नहीं करेगा। 21 सैटेलाइट इसरो की तरफ से बनाए जाएंगे। वहीं 31 सैटेलाइट को प्राइवेट कंपनियां तैयार करेंगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...