लुधियाना में 2 महिलाओं को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी:सड़क पार करते समय हादसा, 1 की मौत,

पंजाब के लुधियाना में बीती रात सड़क पार कर रही दो महिलाओं को अज्ञात वाहन चालक ने जबरदस्त टक्कर मारी। हादसे में एक महिला ने दम तोड़ दिया जबकि दूसरी की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल महिला को डॉक्टरों ने प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है। घटना स्थल के आस-पास सीसीटीवी भी पुलिस चेक कर रही है।

जानकारी मुताबिक जालंधर बाइपास स्थित ग्रीन लैंड स्कूल के सामने बुधवार की देर रात तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण महिलाएं काफी दूर जा गिरी। महिला बलबीर कौर निवासी जस्सियां गांव ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि रीना देवी निवासी प्रेम नगर की हालत नाजुक है।

लोगों ने तुरंत थाना सलेम टाबरी की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दोनों महिलाओं को 108 एम्बुलेंस की सहायता से तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में थाना सलेम टाबरी के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने बताया कि फिलहाल दोनों महिलाओं को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *