Thursday, October 15, 2026
Thursday, October 15, 2026

मिर्जापुर में ट्रक की टक्कर में 10 की मौत:स्पीड इतनी तेज कि ट्रैक्टर पर चढ़ गया

Date:

मिर्जापुर में बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। 3 की हालत गंभीर है, उन्हें ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है। हादसा रात 1 बजे प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर कछवां के पास हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोग भदोही से वाराणसी जा रहे थे।

ट्रक की स्पीड इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर पर चढ़ गया। टक्कर से ट्रॉली से उछलकर कुछ लोग 15 फीट दूर सड़क पर जा गिरे, तो कुछ नाले में चले गए।

ट्रैक्टर ट्राली पर सवार सभी मजदूर भदोही के तिउरी गांव में छत की ढलाई का काम करके वाराणसी अपने घर जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे-पीछे बाइक से मजदूरों का ठेकेदार भी चल रहा था, तभी औराई की तरफ से बेकाबू ट्रक आ गया।

ट्रैक्टर चालक जब कुछ समझ पाता, तब तक हादसा हो गया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। राहगीरों ने सूचना पर पुलिस पहुंची। राहत बचाव कार्य शुरू किया। क्रेन मंगवाकर ट्रक और ट्रैक्टर को अलग करवाया।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया और मृतकों को शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। ​​हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। हंगामा करने लगे। इसकी सूचना पर SP अभिनन्दन और सीओ सदर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह से लोगों को समझा जाम खुलवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NIC पंजाब डिवीजन-6 की दिन-रात की मेहनत से HUNAR Punjab पोर्टल हुआ लाइव

समर्पण, टीमवर्क और तकनीक के दम पर NIC पंजाब...