Monday, June 15, 2026
Monday, June 15, 2026

जलालाबाद के बीडीपीओ दफ्तर में हंगामा:कक्ष का दरवाजा खटखटाते रहे सांसद घुबाया, पुलिस अफसरों के साथ बहस, वापस लौटे

Date:

 

फाजिल्का-जलालाबाद के बीडीपीओ दफ्तर में उस समय हंगामा को गया, जब बीडीपीओ दफ्तर में फिरोजपुर से लोकसभा सांसद शेर सिंह घुबाया पहुंचे। उन्होंने जब NOC हासिल करने वाले कमरे में जाना चाहा, लेकिन कक्ष अंदर से बंद होने के कारण नहीं खुला।l काफी समय तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब गेट नहीं खुला तो उन्हे मजबूरन वापस लौटना पड़ा l

इसके बाद पुलिस अधिकारियों के साथ भी बहस हुई। l बताया जा रहा है कि वापस जा रहे सांसद को अधिकारियों ने गेट खोलकर वापस बुला लिया l

इस दौरान सांसद शेर सिंह घुबाया ने आरोप लगाते हुए कहा कि, यहां पर सरकार नाम की कोई चीज नहीं है l धक्केशाही की जा रही है l उन्होंने आरोप लगाया कि बंद कमरे के अंदर बैठे लोग मनमानी कर रहे हैं l जिसके चलते उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा l हालांकि मौके पर घुबाया के समर्थक भारी संख्या में इकट्ठे हो गए l जिन्हें घुबाया समझाते नजर आए कि वह अंदर जाकर बात करेंगे l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related