Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

अमृतसर में तीन युवकों द्वारा लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश

Date:

 

अमृतसर : अमृतसर में तीन युवकों द्वारा लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई है। दरअसल यह घटना वेरका के स्टार एवेन्यू इलाके की है, जहां लूट की वारदात को अंजाम देने आए युवकों की तस्वीरें सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई हैं। जानकारी के अनुसार लुटेरे हथियारों से लैस होकर सुनार  जगजीत के घर आए थे। इस दौरान जगजीत घर में नहीं था पर उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे घर में मौजूद थे।

पीड़ित महिला ने बताया कि लुटेरे दीवार फांदकर घर में घुसे और उनके पास धारदार हथियार भी थे। यह देखते ही महिला ने बहादुरी से अपने दोनों बच्चों को कमरे में बंद कर दिया और घर के सभी दरवाजे बंद कर मदद के लिए चिल्लाने लगी।इस दौरान लुटेरे मौके से फरार हो गए और घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई। इस घटना के बाद पूरा परिवार डर के माहौल में है। पीड़ित का कहना है कि जब उसने मामले की सूचना देने के लिए थाना वेरका के पुलिस अधिकारी को फोन किया तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related