Thursday, September 24, 2026
Thursday, September 24, 2026

पंजाब में स्वास्थ्य विभाग में नए भर्ती युवाओं ने शुरू की तबादलों की सिफारिशें,CM मान पहले भी कर चुके हैं अपील

Date:

चंडीगढ़: हाल ही में स्वास्थ्य विभाग में नए भर्ती हुए युवाओं की तरफ से तबादलों की सिफारिशें आनी शुरू हो गई हैं। विभाग में 293 युवाओं को नौकरी दी गयी। जानकारी के मुताबिक, दर्जन भर से ज्यादा युवाओं की तबादलों के लिए मंत्रियों के पास सिफारिशें आनी शुरू हो गई हैं। युवाओं की मांग है कि उनका ट्रांसफर दूसरी जगह किया जाए। इसके विपरीत स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पहले ही कहा था कि कृपया तबदालों के लिए सिफारिशें लेकर उनके पास न आएं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी यही कहा था कि पहले दिल से काम करना चाहिए, तबादलों के लिए सिफारिशें लेकर न आएं, लेकिन नौकरी हासिल करने वालों ने तबादलों के लिए सिफारिशें शुरू कर दी हैं।

यह भी पाया गया है कि अलग-अलग विभागों में नौकरी पाने वालों का भी यही हाल है। आपके क्षेत्र के विधायक के पत्र लिखने के बाद मंत्री की सिफारिश से तबादले के लेटर आ रहे हैं।  यह भी पता चला है कि पूर्व में दी गई जिन नौकरियों में युवाओं को अभी तक विभाग में नियुक्ति  हासिल नहीं की। उससे पहले ही तबादले की सिराफिरश स्वास्थ्य मंत्री के पास आ गई थी। मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा पढ़कर टेस्ट पास करें, नौकरियां आपको ही मिलेंगी। उन्होंने कहा कि अब तक कुल मिलाकर करीब 45 हजार नौकरियां मिल चुकी हैं, जिससे लोगों का विश्वास और प्यार मिला है जिसकी कोई कीमत नहीं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पीएम मोदी और अमित शाह वोटों की चोरी कर जीत रहे चुनाव – केजरीवाल

- वोट चोरी के सरगना ज्ञानेश कुमार को...