Saturday, August 1, 2026
Saturday, August 1, 2026

अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर CM Mann का पहला बयान आया सामने

Date:

 

पंजाब  : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को आज सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पहला बयान सामने आया है। सीएम मान ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा कि आखिरकार सत्य की जीत हुई है। दिल्ली सीएम केजरीवाल को मिली जमानत से साबित हो गया है कि सच को कभी दबाया नहीं जा सकता।

इस संबंधी सीएम मान ने ट्वीट भी किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, ”आखिरकार सत्य की जीत हुई…’आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को माननीय सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है…केजरीवाल को मिली जमानत ने साबित कर दिया है कि सत्य कभी दब नहीं सकता…” इन्कलाब जिंदाबाद।”

बता दें कि शराब नीति घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी शुक्रवार को जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने केजरीवाल को 10 लाख रुपए के मुचलके और 2 जमानतदारों पर जमानत दे दी। सुप्रीम कोर्ट ने 156 दिन बाद तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल को जमानत दे दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस में फिर छलका मनीष तिवारी का दर्द, शायरी से दिए सियासी संकेत

चंडीगढ़: चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद Manish Tewari ने एक...

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी! अमेरिका-इजराइल की रणनीति तेज

वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका और इजराइल...

कुलगाम में आतंकियों का हिंदू मजदूरों पर हमला, दो की मौत

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार रात...