Wednesday, June 17, 2026
Wednesday, June 17, 2026

अमृतसर में 3 नशा सप्लायर गिरफ्तार:मलेशिया में बैठे तस्कर के इशारों पर होती थी सप्लाई

Date:

अमृतसर —  अमृतसर-पुलिस ने मलेशिया से चल रहे ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया गया है। ड्रग्स पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाई जाती थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इस्लामाबाद पुलिस को सूचना मिली थी कि लवप्रीत सिंह पुत्र जागीर सिंह निवासी गांव कौके कला, पुलिस स्टेशन घरिंडा जिला अमृतसर और जगदीश सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी गांव कौके कला, पुलिस स्टेशन घरिंडा जिला अमृतसर पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाते हैं। अमृतसर शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में हेरोइन सप्लाई करते हैं। आज यह व्यक्ति थाना इस्लामाबाद पार के एरिया यूटी मार्केट में एक ग्राहक को हेरोइन देने के लिए घूम रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से करीब 700 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस की ओर से साहिब सिंह निवासी खासा कालोनी, थाना खासा को भी गिरफ्तार किया गया है। जिससे तीन विदेशी पिस्टल बरामद किए गए हैं। जिसमें से दो पिस्टल पर मेड इन ऑस्ट्रिया और एक पर मेड नाटो आर्मी लिखा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related