Friday, July 31, 2026
Friday, July 31, 2026

160 फीट गहरे बोरवेल में गिरे व्यक्ति की मौत:डेढ़ घंटे तक अंदर फंसा रहा

Date:

 

दौसा के लालसोट में 160 फीट गहरे बोरवेल में गिरे एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह रामगढ़ पचवारा के राणौली गांव की है। जानकारी के अनुसार खेत में बोरवेल का काम करने के दौरान अचानक मिट्‌टी ढह गई। इससे पहले दूसरे लोग उसकी मदद कर पाते वह करीब 30 फीट की गहराई में फंस गयाघटना की सूचना मिलने पर बिछ्या सरपंच विष्णु शर्मा और तहसीलदार मदनलाल मीणा मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से करीब डेढ़ घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद रामनिवास को बाहर निकाला गया

। हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ने जांच के दौरान रामनिवास मीणा को मृत घोषित कर दिया।सरपंच ने बताया कि रामनिवास के खेत में लगे बोरवेल में बारिश का पानी जा रहा था। इसे रोकने के लिए रामनिवास बोरवेल की मिट्‌टी सही कर रहा था। खुदाई के दौरान अचानक मिट्‌टी धंस गई। हादसा सुबह करीब 11.30 बजे हुआ। रामनिवास को बाहर निकालने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related