Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

बंगाल बंद के दौरान बीजेपी नेता पर चली छह राउंड गोलियां

Date:

नेशनल: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले ने बंगाल में हंगामा खड़ा कर दिया है। इस घटना के खिलाफ छात्रों का नबन्ना अभियान प्रदर्शन भी हुआ, जिसमें पुलिस ने बलप्रयोग किया। इसके विरोध में आज बीजेपी ने 12 घंटे का बंगाल बंद बुलाया है।

इस दौरान बीजेपी के स्थानीय नेता प्रियांगु पांडे पर हमला हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अज्ञात व्यक्ति प्रियांगु पांडे की कार पर फायरिंग कर रहा है। इस हमले में कुल छह राउंड गोलियां चलाई गईं, जिसमें कार का शीशा टूट गया और गोली ड्राइवर को जा लगी। इस घटना में प्रियांगु पांडे भी घायल हो गए और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related