Tuesday, June 16, 2026
Tuesday, June 16, 2026

Drugs के खिलाफ पंजाब सरकार का बड़ा Action, जारी किया Helpline Number

Date:

पंजाब : पंजाब सरकार नशे को लेकर एक्शन मोड़ में हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान आज मोहाली पहुंचे जहां पर उन्होंने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया है। इस दौरान सी.एम. मान ने नशा तस्करों को सीधी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि हमारी सबसे बड़ी जंग नशे के खिलाफ चल रही है। नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक नशे से जुड़ी कई बड़ी मछलियां पुलिस के हाथ लग चुकी हैं। कई तस्करों की प्रॉपर्टी जब्त की जा चुकी है, अब तक करीब 400 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी जब्त की जा चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ कानून को और सख्त बनाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से भी बात की जा रही है।

मोहाली में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करने के बाद सीएम मान ने कहा कि अब स्पेशल टास्क फोर्स को अपडेट कर दिया गया है, इसे न्यू एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का नाम दिया गया है। यह स्पेशल टास्क फोर्स की जगह लेगा। इस फोर्स में कर्मचारियों की संख्या भी दोगुनी कर दी गई है। पहले इसमें 400 कर्मचारी थे जिसे बढ़ाकर 800 किया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने व्हाट्सएप चैटबॉट का भी उद्घाटन किया है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति नशे की शिकायत व्हाट्सएप नंबर 97791-00200 पर कर सकता है, जिस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास...