Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

अमृतसर में बैंक लूटने वाले दो गिरफ्तार: ले गए थे 2.77 लाख रुपए

Date:

अमृतसर देहात पुलिस की ओर से खिलौना पिस्टल के साथ बैंक में लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से 2,77,030 रुपए भी बरामद किए गए हैं।

देहाती पुलिस के तहत आते थाना घरिंडा में 17 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव बासरके भैणी के पंजाब नेशनल बैंक में बदमाशों ने लूटपाट की गई है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आस-पास जानकारी इकट्ठी की और सीसीटीवी को पूरी तरह से खंगाला।

लोगों की पूछताछ और सीसीटीवी की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस की ओर से सतनाम सिंह और सिमरनजीत सिंह निवासी रामूवालिया को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों से 2,77,030 रुपए, एक खिलौना पिस्टल, 4 पोटाश रौंद और एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की अन्य अपराधों में भी संलिप्ता की जांच की जा रही है और इसके बैकवर्ड के फारवर्ड लिंक भी चेक किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...