Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन के दौरे पर पोलैंड पहुंचे:होटल में भारतीय समुदाय ने स्वागत किया

Date:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन के दौरे पर पोलैंड पहुंच गए हैं। जिस होटल में वे ठहरे हैं, वहां भारतीय समुदाय के लोगों ने PM मोदी का स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने बच्चों से हाथ भी मिलाया। मोदी के स्वागत में डांडिया नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई।

PM मोदी गुरुवार को पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क और फिर राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से मुलाकात करेंगे। यह 45 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली पोलैंड यात्रा है। इससे पहले 1979 में मोरारजी देसाई वहां गए थे।

भारत से रवाना होने से पहले PM मोदी ने कहा थे, “मैं पोलैंड और यूक्रेन की आधिकारिक यात्रा पर जा रहा हूं। पोलैंड के साथ राजनयिक संबंधों के 70 साल पूरा होने के मौके पर मेरी यह यात्रा हो रही है। पोलैंड मध्य यूरोप का हमारा आर्थिक साझेदार है।”

पोलैंड के बाद PM मोदी 23 अगस्त को ट्रेन से यूक्रेन पहुंचेंगे। इस यात्रा पर उन्होंने कहा कि वह शांति से जंग के समाधान पर राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ अपने विचार साझा करने के लिए उत्सुक हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक पीएम मोदी 21-22 अगस्त तक पोलैंड के दौरे पर रहेंगे। इसके बाद वे ट्रेन से यूक्रेन के लिए रवाना होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...