Tuesday, August 25, 2026
Tuesday, August 25, 2026

हिमाचल में बादल फटा, 45 लोग बहे, 13 की मौत; 19 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट

Date:

हिमाचल प्रदेश में समेज-बागी पुल के पास बुधवार (7 अगस्त) रात बादल फटने से 45 लोग बह गए। NDRF ने बताया कि गुरुवार (8 अगस्त) सुबह तक 13 शव बरामद हुए हैं। एक व्यक्ति अभी लापता है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मंडी के 9 मील के पास देर रात 3 बजे चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड हुआ। मलबे में एक ट्रक और पिकअप फंस गया। दोनों गाड़ियों के ड्राइवर ने भागकर अपनी जान बचाई। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई तेज बारिश से चंडीगढ़-मनाली हाईवे सहित 214 सड़कें बंद हैं।

हिमाचल के समेज में 1 अगस्त की रात भी बादल फटा था। इसमें 36 लोग लापता हो गए। तीन लोगों का शव सुन्नी डैम से बरामद हुआ है। 33 लोग अभी भी लापता हैं। मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार (8 अगस्त) को 19 राज्यों में भारी बारिश की बात कही है। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, ओडिशा, गोवा, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम और नगालैंड में यलो अलर्ट है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की हत्या, दो कजिन हिरासत में

बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक हिंदू परिवार के...

अमरावती के महिला अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजातों की मौत

महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में...