Wednesday, June 17, 2026
Wednesday, June 17, 2026

नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करता था कलियुगी पिता, विरोध करने पर करता था मारपीट

Date:

लुधियाना (राम): कलियुगी पिता अपनी ही नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करता रहा और जब उसने विरोध किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी। यहां तक कि उसने उसे मां समेत कमरे में बंद कर दिया। पीड़ित ने अपने मामा को किसी तरीके इस बारे में जानकारी दी तो उन्होंने आकर उन्हें छुड़वाया और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। इस मामले में थाना जमालपुर की पुलिस ने पिता दिनेश कुमार गुप्ता व अवतार शर्मा निवासी न्यू जी.के. एस्टेट चंडीगढ़ रोड पर मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

पीड़ित लड़की ने बताया कि उसका पिता उसके साथ अक्सर छेड़छाड़ करता था। जब उसने इसका विरोध किया तो वह मारपीट करने लगा। उसने इस संबंध में अपने दादा को बताया तो उन्होंने उलटा उसे ही डांटना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी बुआ को इस बारे में बताया तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकियां दी। इसके बाद 18 जुलाई को उसके पिता ने उसे और उसकी मां को कमरे में बंद कर दिया। अगले दिन उन्होंने किसी तरीके अपने मामा को मामले की जानकारी दी तो उन्होंने मौके पर आकर छुड़वाया और पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास...