Tuesday, June 16, 2026
Tuesday, June 16, 2026

हरियाणा सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, 133 करोड़ का बकाया कर्ज किया माफ

Date:

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के कुरूक्षेत्र जिले में संबोधित किया, जहां थानेसर विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के किसानों को बड़ा तोहफा दिया। दरअसल, सीएम सैनी ने किसानों का पिछले साल का 133 करोड़ 55 लाख 48 हजार रुपये का बकाया कर्ज माफ करने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि किसानों को हर साल करीब 54 करोड़ रुपये की राहत मिलेगी। इसके सिवा मुख्यमंत्री ने राज्य की 14 फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने की भी घोषणा की।

संबोधित करते हुए सीएम सैनी ने 2023 से पहले आई प्राकृतिक आपदा का भी जिक्र किया। सीएम सैनी ने रोहतक, नूह, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में हुए नुकसान के मुआवजे के तौर पर बकाया 137 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राशि एक सप्ताह के अंदर संबंधित किसानों को दे दी जायेगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि अब किसानों को नए ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए देशभर में कहीं भी थ्री-स्टार मोटर खरीदने की इजाजत होगी। किसान अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी कंपनी से थ्री स्टार मोटर खरीद सकेंगे। इससे 31 दिसंबर 2023 तक नए ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके सिवा बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने पर किसान से ट्रांसफार्मर की कीमत भी नहीं वसूली जाएगी। इन ट्रांसफार्मरों को पावर कॉरपोरेशन अपने खर्चे पर बदलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास...