Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

अपनी ही बस के नीचे आया कंडक्टर, हुई दर्दनाक मौ/त

Date:

समराला : खन्ना रोड पर गांव उटालां के पास घटे एक भयानक सड़क हादसे में एक कंडक्टर की अपनी ही बस के नीचे आने से मौत हो जाने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। यह हादसा उस समय हुआ जब कंडक्टर बस को पीछे करवा रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब सवा 9 बजे हुआ जब एक निजी कंपनी की बस जिसे गुरप्रीत सिंह नाम का ड्राइवर चला रहा था और रणजीत सिंह कंडक्टर के तौर पर अपनी ड्यूटी निभा रहा था। गांव उटालां के पास सड़क पर जाम होने के कारण बस को पीछे करवाने के लिए उतरे कंडक्टर रणजीत सिंह को अपनी बस ने अपनी चपेट में ले लिया, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस द्वारा मृतक के भाई लखविंदर सिंह के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए बस के चालक के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक अपने पीछे दो साल की बेटी और पत्नी छोड़ गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related