Monday, August 17, 2026
Monday, August 17, 2026

द्वारका में बाढ़, एयरफोर्स ने 3 किसानों को रेस्क्यू किया:MP में रेलवे ट्रैक डूबा, 2 ट्रेनें रद्द

Date:

गुजरात के सौराष्ट्र और साउथ गुजरात में तेज बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। द्वारका के पनेली गांव में बाढ़ में फंसे 3 किसानों को एयरफोर्स ने हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया। द्वारका में 12 घंटे में 281 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। यहां आज भी तेज बारिश का अनुमान है। वहीं, मुंबई में पिछले 24 घंटे में 200 मिमी बारिश दर्ज की गई। आपात स्थिति से निपटने के लिए नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की 3 टीमें तैनात की गई हैं। मुंबई में हाईटाइड (उच्च ज्वार) के चलते समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें भी उठीं। यहां आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उधर, MP में भी तेज बारिश का दौर लगातार जारी है। सिवनी जिले में रेलवे ट्रैक पर पानी भरने के कारण सोमवार शाम को दो पैसेंजर ट्रेनें रद्द की गईं। मौसम विभाग ने 9 राज्यों में मंगलवार (23 जनवरी) के लिए बहुत भारी बारिश और 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में पिछले 2 हफ्ते से लगातार भारी बारिश हो रही है। जिले में कई जगहों पर लैंडस्लाइड की घटनाएं हुईं। सेना ने बताया कि बचाव कार्यों में सहायता के एक टुकड़ी तैनात की गई है। सबसे ज्यादा प्रभावित नेशनल हाईवे 66 हुआ है। उत्तर कन्नड़ में सोमवार को 20 CM बारिश रिकोर्ड की गई है।

आगे का मौसम कैसा रहेगा…

  • 24 जुलाई को गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात में भारी से भारी बारिश (20 सेमी से ज्यादा) होने की संभावना है।
  • पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश (12 सेमी के आसपास) बारिश हो सकती है।
  • हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, पश्चिम राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और आंध्र प्रदेश में 7 सेमी तक बारिश हो सकती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related