Monday, August 17, 2026
Monday, August 17, 2026

लुधियाना पुलिस को गैंगस्टर न्यूटन की तलाश:ग्रामीण इलाकों में भी दबिश

Date:

लुधियाना-पंजाब के लुधियाना में जिला पुलिस कुख्यात गैंगस्टर सागर न्यूटन की तलाश कर रही है। पुलिस शहरी इलाकों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी न्यूटन की तलाश कर रही है। पता चला है कि अपराधी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है। इस वजह से उसकी लोकेशन बार-बार बदल रही है।

पुलिस को यह भी शक है कि गैंगस्टर आसपास के राज्यों में छिपा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक गैंगस्टर की तस्वीरें राज्य की सीमा पर तैनात पुलिस टीमों को भेजी गई हैं ताकि उसकी तलाश की जा सके। पिछले 15 दिनों से पुलिस लगातार उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने न्यूटन के करीब 4 साथियों को गिरफ्तार किया है। पिछले एक सप्ताह से पुलिस ने सागर के सभी सोशल मीडिया अकाउंट बंद करने शुरू कर दिए हैं। एटीएफ समेत कई पुलिस सेल गैंगस्टर को पकड़ने के लिए रणनीति बना रहे हैं।

गैंगस्टर की वीडियो सामने आने के बाद पुलिस उसकी लोकेशन खोजने में जुटी है। गैंगस्टर न्यूटन पहले नाभा जेल में बंद था। इस पर 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। इसकी पत्नी को इसे पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related