Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

लुधियाना में ट्रक ने जालंधर के दंपती को कुचला:पटियाला में काली माता मंदिर से माथा टेककर लौटते समय हादसा, महिला की मौत

Date:

पंजाब के लुधियाना में देर शाम साहनेवाल के पास हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके पति को मामूली चोटें आई हैं। महिला पटियाला काली माता मंदिर में माथा टेकने के बाद अपने पति के साथ जालंधर अपने घर लौट रही थी।

हादसा इतना भीषण था कि ट्रक महिला को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया और पिछले टायरों के नीचे बुरी तरह कुचल दिया। मृतक महिला का नाम मीनाक्षी है। थाना साहनेवाल के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी कंगवाल की पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर रात को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जहां रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

जानकारी देते घायल विशाल कुमार ने बताया कि वह जालंधर के इलाके वर्कशॉप चौक स्थित संत नगर कॉलोनी में रहता है। वह अपनी पत्नी मीनाक्षी के साथ शनिवार की सुबह पटियाला में स्थित काली माता मंदिर में माथा टेकने गया था। जहां से वह देर शाम वापस घर लौट रहा था।जहां रास्ते मे साहनेवाल नजदीक महिंद्रा कार के शोरुम के पास एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने उनके बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया, तो वह बाइक के साथ सड़क किनारे जा गिरा और बाइक की पिछली सीट पर बैठी उसकी पत्नी ट्रक के पिछले टायरों के नीचे कुचली गई।

पुलिस चौकी कंगनवाल के जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल जसवीर सिंह ने बताया कि मृतका महिला के पति के बयानों पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज खंगाल जल्द ही आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related