Thursday, May 14, 2026
Thursday, May 14, 2026

लुधियाना में युवकों के साथ हादसा, ट्रक के नीचे आने से एक की मौत:एक घायल

Date:

पंजाब के लुधियाना में बीती रात दिल्ली हाईवे रोड पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में  एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। यह हादसा ओवरटेक करते समय हुआ। एक्टिवा चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त काफी गंभीर हालत में है। लोगों ने हादसे की सूचना फोकल प्वाइंट थाने की पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी देते हुए घायल युवक सोनू ने बताया कि वह ढंढारी इलाके की एक बस्ती में रहता है।वह ईश्वर कॉलोनी में रहने वाले अपने दोस्त सन्नी के साथ एसी की सर्विस कराने के लिए एक शोरूम जा रहा था। जहां रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे एक्टिवा का हैंडल ट्रक में फंस गया और ट्रक सन्नी और उसके साथी के ऊपर से गुजर गया।

हादसे में सनी की मौके पर ही मौत हो गई, वही सोनू के एक हाथ की हड्डियां टूट गई व उसके सिर और चेहरे पर गहरी चोट आई है। जिसे अस्पताल में भर्ती करवा उसके टेस्ट करवाये जा रहे है। अ

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related