Monday, August 24, 2026
Monday, August 24, 2026

पंजाब के जालंधर उपचुनाव में सियासी ड्रामा:AAP में शामिल हुई उम्मीदवार वापस अकाली दल में लौटी

Date:

पंजाब के जालंधर उपचुनाव में वोटिंग से पहले बड़ा सियासी ड्रामा हो गया। CM भगवंत मान की अध्यक्षता में आम आदमी पार्टी (AAP) जॉइन करने वाली शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार सुरजीत कौर ने दोबारा से देर शाम अकाली दल जॉइन कर ली है।

सुरजीत कौर की जॉइनिंग अकाली दल बागी गुट की नेता बीबी जागीर कौर और गुरप्रताप सिंह वडाला ने करवाई है।

मंगलवार दोपहर को सुरजीत कौर ने अचानक आम आदमी पार्टी (AAP) जॉइन कर ली थी। CM भगवंत मान से मीटिंग के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। जिसके बाद सीएम ने जालंधर स्थित घर में उनका पार्टी में स्वागत किया।

सीएम मान ने सुरजीत कौर को जॉइन करवाने के बाद कहा था कि मैं बहन जी को सरकार में अच्छी जिम्मेदारी दूंगा। जिस लेवल पर भी होगा, हम सरकार में सुरजीत कौर को जगह देंगे।

सुरजीत कौर सुखबीर बादल की प्रधानगी वाले शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भी भर चुकी थीं। जालंधर सीट पर 10 सितंबर को मतदान होना है। आम आदमी पार्टी ने यहां से पूर्व BJP मंत्री चुन्नी लाल भगत के बेटे मोहिंदर भगत को उम्मीदवार बनाया है।

सुरजीत कौर को अकाली दल के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भराया गया था। इसी दौरान अकाली दल में फूट पड़ गई। पार्टी प्रधान सुखबीर बादल के खिलाफ बगावत हो गई। जिसकी अगुआई सीनियर नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा, बीबी जागीर कौर और पूर्व विधायक गुरप्रताप वडाला समेत कई नेता कर रहे हैं। इन्हीं की सिफारिश पर सुरजीत कौर का अकाली दल से नामांकन भराया गया था।

कुछ दिन पहले चंडीगढ़ में सुखबीर बादल ने मीटिंग बुलाई। जिसमें यह बागी नेता नहीं गए और जालंधर में अलग मीटिंग कर कहा कि अकाली दल में बदलाव की जरूरत है। यह सीधे तौर पर सुखबीर बादल के नेतृत्व पर सवाल उठाना था।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की हत्या, दो कजिन हिरासत में

बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक हिंदू परिवार के...

अमरावती के महिला अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजातों की मौत

महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में...