Tuesday, August 12, 2025
Tuesday, August 12, 2025

हिंदुओं को हिंसा के बराबर बताने के लिए बिना शर्त माफी मांगे राहुल गांधी- सीएम नायब सिंह सैनी

Date:

 

हरियाणा राज्य भाजपा प्रमुख मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से हिंदुओं के खिलाफ उनकी “अत्यधिक भड़काऊ और अपमानजनक टिप्पणी” के लिए माफ़ी मांगने की मांग की। मुख्य मंत्री ने विपक्ष के “निराश” नेता पर “झूठ” का सहारा लेकर देश को कमज़ोर करने और लोकसभा की प्रतिष्ठा को कम करने का माहौल बनाने का आरोप लगाया।

चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सैनी ने अग्निपथ भर्ती नीति और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के बारे में गांधी के ‘भ्रामक बयानो’ की भी निंदा की। सैनी ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के एक असफल उत्पाद हैं, जिन्हें कई बार लॉन्च किया गया है। यह इस हताशा का नतीजा है कि वह इस स्तर तक गिर गए और सोमवार को लोकसभा में सभी तरह के बेबुनियाद आरोप लगाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता को हिंदुओं को हिंसा के बराबर बताने के लिए बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल गांधी का आचरण बेहद निंदनीय है। उन्होंने जहर उगलकर देश के एक बड़े वर्ग को अपमानित किया है, जिसकी हम निंदा करते हैं और उनसे माफी की मांग करते हैं। सैनी ने कहा कि कांग्रेस नेता को अपनी गलती की गंभीरता का एहसास होना चाहिए और खुद का बचाव करने के बजाय माफी मांगनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हरियाणा में 10 लाख मजदूरों का पंजीकरण बंद:उकलाना में श्रमिकों का विरोध प्रदर्शन

उकलाना--र जिले के उकलाना में भवन निर्माण कामगार यूनियन...

भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस एक्शन, ASI रंगे हाथों गिरफ्तार

  जालंधर/चंडीगढ़ : पंजाब विजिलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार...

लुधियाना में वकील पर तलवार से हमला

खन्ना---लुधियाना जिले के समराला की कपिला कॉलोनी में एक...