Tuesday, October 20, 2026
Tuesday, October 20, 2026

पंजाब में BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिया मार गिराया

Date:

पंजाब के फाजिल्का में सोमवार देर रात भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास पाकिस्तानी नागरिक ने घुसपैठ की कोशिश की। बीओपी सादकी के पास बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवान युवक की मूवमेंट का पता चलते ही सतर्क हो गए।

पहले जवानों ने युवक को रुकने के लिए कहा। जब वह नहीं रुका तो जवानों ने उस पर फायरिंग कर दी। 3 गोलियां लगने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जवानों ने चेकिंग की तो उसके कब्जे से पर्स, सिगरेट, ईयरफोन और तंबाकू मिला। BSF जवानों ने इसके बाद तुरंत घटना की जानकारी अधिकारियों को दी।

फाजिल्का के DSP शुबेग सिंह ने बताया कि भारत-पाक सीमा की सादकी पोस्ट के पास घुसपैठ करने के कारण की गई गोलीबारी के दौरान पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई। उसका शव कब्जे में ले लिया है। पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह भारत की सीमा में क्यों दाखिल हो रहा था।इससे पहले, 25 जून की रात पठानकोट जिले के कोट पटि्टयां गांव में 2 संदिग्ध देखे गए थे। पुलिस के मुताबिक दोनों एक फार्म हाउस पर पहुंचे और वहां मौजूद लेबर से खाना मांगा। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद लेबर को धमकाया कि पुलिस या किसी को इसके बारे में बताया तो अंजाम बुरा होगा। जैसे ही इसकी सूचना मिली तो पंजाब पुलिस हाई अलर्ट पर आ गई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच CBI को सौंपेगी पंजाब सरकार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...