Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

पंजाब सरकार का एक और ऐलान, अस्पतालों में डॉक्टरों और स्टाफ की कमी दूर करने के लिए होंगी नई भर्तियां

Date:

 

भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सरकार पंजाब में लोगों के स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध दिख रही है। एक तरफ जहां पंजाब सरकार ने गली-मोहल्लों में मोहल्ला क्लीनिक खोले हैं, वहीं पंजाब सरकार ने राज्य के अस्पतालों में डॉक्टरों और स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए नई नियुक्तीयों का ऐलान किया है। इस बात की जानकारी पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि राज्य के अस्पतालों में जहां डॉक्टरों की कमी है, मेडिकल स्टाफ भी नहीं है। वहां नए डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की भर्ती की जाएगी। कुल दो हजार डॉक्टरों की भर्ती होनी है। पहले चरण में पांच सौ डॉक्टरों की तैनाती की जायेगी और मेडिकल स्टाफ की कमी को पूरा किया जायेगा। दरअसल, डॉ. बलबीर सिंह आज लुधियाना के सिविल अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

लुधियाना सिविल अस्पताल की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं को उन्नत किया जा रहा है और यहां बड़ी सर्जरी होंगी। मरीजों को पीजीआई रेफर नहीं किया जाएगा। यहां हर तरह का इलाज किया जायेगा। इसके लिए अस्पताल भवनों का भी सुधार किया जा रहा है। भवनों का नवीनीकरण कार्य राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा के सहयोग से किया जा रहा है। एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीनें भेज दी गई हैं। शहरी सामुदायिक केंद्रों को भी जोड़ा जा रहा है ताकि छोटी-मोटी सर्जरी वहां की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related