Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

बठिंडा में 80 हजार लीटर एथेनॉल जब्त

Date:

चंडीगढ़–अवैध शराब बनाने वालों पर सख्त पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। एक्साइज विभाग ने करीब आठ घंटे के ऑपरेशन में अस्सी हजार लीटर एथेनॉल से भरे गुजरात नंबर के दो ट्रक जब्त किए हैं, जबकि आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों में चार बठिंडा, दो उत्तर प्रदेश और दो नेपाल के रहने वाले हैं। पुलिस ने दो कारें भी पकड़ी हैं। यह दावा पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, आज सारे इलाके की फैक्ट्रियों में चेकिंग होगी। उन्होंने बताया कि जो शराब पकड़ी गई है, उससे 3.50 लाख देसी शराब की बोतलें बनाई जा सकती हैं।

फाइनेंस मंत्री ने बताया कि यह एथेनॉल से भरे ट्रक गुरदासपुर स्थित शराब फैक्ट्री से निकले थे। एक्साइज विभाग को इस बारे में सूचना लग गई थी। इसके बाद हमारी टीम एक्टिव थी। लेकिन आरोपी पूरी रणनीति से आगे बढ़े। इन्हें मनराज ढाबे से काबू किया गया है। वहीं, अभी तक भी यह ऑपरेशन चल रहा है। जल्दी ही सरकार की तरफ से बड़ा खुलासा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related