Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

Date:

भाजपा एससी मोर्चा ने बाबा साहब की जयंती पर लगाया रक्तदान शिविर

भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन व प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा हुए कार्यक्रम में शामिल

चंडीगढ़। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा चंडीगढ़ ने अमित खैरवाल के नेतृत्व में आज एक रक्तदान शिविर लगाया। सेवा भारती भवन सेक्टर 29 चंडीगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, महामंत्री हुकमचंद, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बबला, शक्ति प्रकाश देवशाली, प्रदेश प्रवक्ता व मोर्चा प्रभारी नरेश अरोड़ा, रानी लक्ष्मी बाई जिला के अध्यक्ष सतपाल वर्मा, एससी मोर्चा प्रदेश के सभी कार्यकर्ता, जिला अध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष शामिल हुए और बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए। रक्तदान शिविर में 70 लोगों ने रक्तदान किया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन ने कहा कि बाबा साहब भारतीय संविधान के निर्माता व शिल्पकार थे। उन्होंने देश के दलित एवं पिछड़े समाज की पीड़ा को समझा और उसे दूर करने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने अपना पूरा जीवन भारतीय समाज के पिछड़े वर्गों, दलितों और गरीबों के उत्थान के लिए कार्य किया। प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि बाबा साहब वह एक प्रख्यात अर्थशास्त्री, कानूनविद और कुशल राजनेता थे। उन्होंने सामाजिक न्याय व सामाजिक असमानता के साथ साथ जनसंख्या नियंत्रण, महिला सशक्तिकरण, महिलाओं को समानता का अधिकार और अशिक्षा के अंधकार को मिटाने के लिए भी योगदान दिया।http://news24help.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related