Tuesday, July 7, 2026
Tuesday, July 7, 2026

बागपत में निर्वाण महोत्सव में 65 फीट ऊंचा मंच टूटा:3 की मौत, 80 घायल

Date:

बागपत में जैन समुदाय के निर्वाण महोत्सव के दौरान मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां 65 फीट ऊंचे मंच की सीढ़ियां अचानक टूट गईं। इससे कई श्रद्धालु एक दूसरे के ऊपर गिरते चले गए। इससे भगदड़ जैसे हालात हो गए। हादसे में 80 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए।

अस्पताल के मुताबिक, 3 की मौत हो गई है। हालांकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। कई की हालत गंभीर है। उन्हें शहर के अलग-अलग अस्पतालों भर्ती कराया गया है। मौके पर हालत अभी बेकाबू हैं। स्थानीय लोग खून से लथपथ श्रद्धालुओं को ठेले से अस्पताल पहुंचा रहे हैं।

हादसा सुबह 7 से 8 के बीच उस वक्त हुआ, जब निर्वाण महोत्सव के दौरान आदिनाथ भगवान को लाडू (प्रसाद) चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था। आयोजकों ने इसके लिए 65 ऊंचा लकड़ी का मंच बनाया था। ऊपर भगवान की 4-5 फीट ऊंची प्रतिमा रखी थी।

श्रद्धालु भगवान तक पहुंचने के लिए मचाननुमा सीढ़ियों से ऊपर चढ़ रहे थे। इसी दौरान वजन बढ़ने के चलते पूरा मचान भरभराकर नीचे गिर गया। हादसा बागपत शहर से 20 किलोमीटर दूर बड़ौत तहसील में हुआ है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में 3 अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, पंजाब सरकार के निर्देश पर एडीए की बड़ी कार्रवाई

पंजाब सरकार के निर्देशों पर अमृतसर विकास प्राधिकरण (एडीए)...

जालंधर में पुलिस-आरोपी मुठभेड़, फायरिंग के आरोपी की टांग में लगी गोली

जालंधर के गढ़ा रोड पर हुई फायरिंग के मामले...