Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026

बिहार में महाकुंभ से लौट रहे 6 लोगों की मौत

Date:

 

आरा(भोजपुर)-बिहार के भोजपुर में महाकुंभ से लौट रहे 6 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मरने वालों में एक परिवार के 4 लोग (दंपती, बेटा और भतीजी) थे।घटना शुक्रवार सुबह पटना से 40 किमी पहले आरा–मोहनिया नेशनल हाईवे पर दुल्हनगंज बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई। यहां कार सड़क किनारे खड़े ट्रक पर पीछे से घुस गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार का एक पहिया 20 फीट दूर पड़ा मिला। सभी शव कार के अंदर फंस गए थे। काफी कोशिश के बाद सभी मृतकों को बाहर निकाला गया।

सभी लोग पटना के रहने वाले थे। मृतकों के परिजन ने बताया कि सभी पटना से महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए थे। कार मृतक का बेटा चला रहा था। झपकी लगने से कार खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई।मृतकों में 4 महिलाएं और 2 पुरुष थे। मरने वालों में पटना के जक्कनपुर के संजय कुमार (62), पत्नी करुणा देवी (58), बेटा लाल बाबू सिंह (25) और भतीजी प्रियम कुमारी (20) थे। साथ ही पटना के कुम्हरार निवासी आशा किरण (28) और जूही रानी (25) भी थे।

जगदीशपुर थाने के SI आफताब खां ने बताया, ‘ग्रामीणों से सूचना मिली कि दुल्हनगंज पेट्रोल पंप के पास हादसा हुआ है। मौके पर पहुंचे और देखा कि कंटेनर के पीछे से एक कार अंदर घुसी हुई है। हम लोगों ने सोचा कि कोई तो अंदर जिंदा होगा। तुरंत क्रेन मंगवाकर ट्रक में फंसी कार को पीछे किया। इसके बाद देखा कि सभी की मौत हो गई थी। कार के दो एयर बैग खुले थे।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...