Thursday, July 9, 2026
Thursday, July 9, 2026

लुधियाना में ज्वैलरी शॉप से 6 लाख के गहने चोरी

Date:

 

खन्ना–लुधियाना में खन्ना के समराला में एक बदमाश ने ज्वैलरी शॉप से गहने चुराकर भाग गया। बदमाश महिलाओं के साथ दुकान में घुस गया। ज्वैलर्स से गहने दिखाने को कहा। इसी बीच वह 5-6 लाख के गहने लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार बंधन ज्वैलर्स की दुकान में सोमवार शाम सवा 7 बजे एक व्यक्ति ग्राहक बनकर आया। दुकान मालिक दीपक वर्मा ने बताया कि आरोपी दो महिलाओं के साथ दुकान में आया था। महिलाएं अलग-अलग आई थीं, लेकिन उन्हें लगा कि वे साथ में हैं। आरोपी ने सोने की अंगूठियां दिखाने को कहा।

दीपक ने जब अंगूठियों का बॉक्स सामने रखा तो आरोपी अंगूठियां पहनकर देखने लगा। फिर उसने और अंगूठियां दिखाने को कहा। जैसे ही दीपक दूसरा बॉक्स निकालने के लिए मुड़े, आरोपी पहला बॉक्स लेकर भाग निकला। वह बाहर खड़ी क्रेटा कार में बैठकर फरार हो गया।

चोरी किए गए बॉक्स में 12 सोने की अंगूठियां थीं, जिनकी कीमत 5 से 6 लाख रुपए है। दुकानदार की आवाज सुनकर कुछ लोगों ने गाड़ी रोकने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। डीएसपी तरलोचन सिंह के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इलाके को वायरलेस से सील कर दिया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देशभर में बारिश का कहर, बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त

देश के कई राज्यों में लगातार हो रही भारी...

328 पावन स्वरूप मामला: अमृतसर पहुंची एसआईटी, जांच अंतिम चरण में

328 लापता पावन स्वरूपों के मामले की जांच कर...

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने अमृतसर में...