Wednesday, August 19, 2026
Wednesday, August 19, 2026

पंजाब पुलिस द्वारा 56 नशा तस्कर गिरफ्तार

Date:

 

 

 

चंडीगढ़, 28 मार्च: “युद्ध नशों  विरुद्ध” मुहिम को लगातार 28वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 463 स्थानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान राज्यभर में 33 एफआईआर दर्ज कर 56 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इस तरह, 28 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 4274 हो गई है।

पुलिस टीमों ने गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 1.6 किलोग्राम हेरोइन, 3046 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 62940 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। यह ऑपरेशन पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देशानुसार राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री  ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का भी गठन किया है। इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए स्पेशल डीजीपी (कानून और व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि 92 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1200 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर में छापेमारी की। उन्होंने आगे बताया कि दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 492 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related