Monday, July 13, 2026
Monday, July 13, 2026

बांग्लादेश में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 3 मौतें, 200 घायल

Date:

 

ढाका–बांग्लादेश में शुक्रवार सुबह करीब 10:08 (भारतीय समयानुसार) बजे 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 200 से ज्यादा घायल हुए हैं।

भूकंप का केंद्र नरसिंगडी के माधबडी में था, जो ढाका से सिर्फ 25 किलोमीटर दूर है। झटके इतने तेज थे कि इसके असर से एक दस मंजिला इमारत दूसरी तरफ झुक गई। वहीं, बांग्लादेश में चल रही बांग्लादेश-आयरलैंड इंटरनेशनल क्रिकेट मैच भी रोक दी गई।

लोकल मीडिया रिपोर्ट्स में 6 लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है। हालांकि अब तक पुलिस ने 3 मौत की पुष्टि की है। बांग्लादेश में अब तक का सबसे बड़ा भूकंप 1762 में आया था। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8.5 थी। इसे ‘ग्रेट अराकान अर्थक्वेक’ के नाम से जाना जाता है। इसके चलते बांग्लादेश में भी भारी नुकसान हुआ था।

घायलों को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।

भूकंप के तेज झटकों के कारण राजधानी के तेजकुनीपारा क्षेत्र में कई लोग डर के मारे अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए

भूकंप के तेज झटकों के कारण राजधानी के तेजकुनीपारा क्षेत्र में कई लोग डर के मारे अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए

भूकंप के बाद कपड़ा फैक्ट्री में भगदड़

गाजीपुर के श्रीपुर में भूकंप के दौरान भारी हादसा हो गया। घबराहट की वजह से एक बहुमंजिला इमारत से निकलने की कोशिश में भगदड़ मच गई, जिसमें 150 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related