Saturday, November 7, 2026
Saturday, November 7, 2026

मुंबई में 4 साल के बच्चे को SUV ने रौंदा:सड़क किनारे खेल रहा था

Date:

मुंबई में 19 साल के क्रेटा चला रहे एक युवक ने 4 साल के बच्चे को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार शाम को करीब 5 बजे हुई है, तब बच्चा सड़क किनारे खेल रहा था।

मृतक बच्चे का नाम आरुष किनवाड़े है। उसकी फैमिली वडाला इलाके में अंबेडकर कॉलेज के पास फुटपाथ पर रहती है। शनिवार को बच्चा फुटपाथ के पास ही खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से SUV कार चला रहे युवक ने आरुष पर कार चढ़ा दी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम भूषण संदीप गोले है। वह विले पार्ले का रहने वाला है। एक्सीडेंट को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। 12 दिन पहले भी मुंबई में BEST बस ने 30 लोगों को कुचला था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ, ईडी ने एक बार फिर आप...

चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए...