Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

हिमाचल में 4 साल का बच्चा जिंदा जला: 15 घंटे बाद मिला शव

Date:

 

पतलीकूहल, कुल्लू–हिमाचल प्रदेश के ट्राइबल जिला लाहौल स्पीति के मुख्यालय केलांग में देर शाम एक मकान में आग लग गई। इस घटना में 4 साल का बच्चा जिंदा जल गया। बच्चे का क्षत-विक्षत हालत में शव 15 घंटे बाद आज बरामद किया गया।

सूचना के अनुसार, बीती शाम पौने सात बजे परिजनों को पता चला कि उनके घर में आग लगी है। इसके बाद मौके पर स्थानीय प्रशासन, अग्निशमन विभाग और पुलिस जवान पहुंचे। रात 9 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पाया जा ‌सका। इसके बाद बच्चे को खोजा गया। मगर बच्चे का रात 10 बजे तक सुराग नहीं लग पाया।

आज सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। अब जाकर बच्चे का जला हुआ शरीर बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, जिस मकान में आग लगी, उसमें नेपाली मूल के भीम बहादुर अपनी पत्नी और 4 वर्ष के बेटे के साथ रह रहे थे। घटना के वक्त बच्चा घर पर अकेले था। इससे अब तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घर में आग के वक्त मृतक बच्चे के पिता भीम बहादुर और उनकी पत्नी काम के सिलसिले में बाहर थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related