Tuesday, September 15, 2026
Tuesday, September 15, 2026

दिल्ली में आंधी-तूफान के बाद गिरी 4 मंजिला इमारत:4 की मौत, 10 से ज्यादा लोग अब भी मलबे में फंसे

Date:

दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शुक्रवार देर रात ढाई बजे 4 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। मलबे से 14 लोगों को निकाल लिया गया है। अभी भी 10 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर एनडीआरएफ और दिल्ली पुलिस की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।

डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने बताया कि देर रात करीब 2:50 बजे एक मकान ढहने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो पता चला कि पूरी बिल्डिंग ढह गई है और लोग मलबे में फंसे हुए हैं। पुलिस के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया है।

शुक्रवार रात दिल्ली में मौसम ने अचानक करवट ली थी। तेज बारिश और आंधी-तूफान के चलते कई इलाकों में नुकसान हुआ। माना जा रहा है कि इसी वजह से मुस्तफाबाद की इमारत भी ढह गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजस्थान में भी ‘‘आप’’ के नेतृत्व में चलने लगी बदलाव की हवा- केजरीवाल

शिक्षा मंत्री के इलाके बारां में झाड़ू चली और...