Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

300 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा लापता… बाढ़-भूस्खलन ने मचाई तबाही

Date:

 

नेशनल : इंडोनेशिया में अचानक हुई भीषण बारिश ने विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन को जन्म दे दिया है, जिससे हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इस भयावह आपदा में अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 250 से अधिक लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। हजारों परिवार अपने घर छोड़कर अस्थायी आश्रयों में रहने को मजबूर हैं और कई क्षेत्रों से संपर्क पूरी तरह टूट गया है।

 

सबसे अधिक तबाही उत्तरी सुमात्रा में देखने को मिली है, जहां लगातार बारिश ने नदियों को उफान पर ला दिया और पहाड़ी इलाकों में कई जगहों पर बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ। कई गांव पूरी तरह पानी में समा गए हैं। टूटी हुई सड़कों और बह चुके पुलों के कारण राहत और बचाव कार्य में बेहद कठिनाइयां आ रही हैं। टीमों को हेलीकॉप्टर और नावों की मदद से लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाना पड़ रहा है।

 

आपदा के चलते हजारों लोग अपने घर खो चुके हैं और स्थानीय प्रशासन उन्हें सुरक्षित आश्रयों में पहुंचाने तथा भोजन-पानी की व्यवस्था करने में जुटा है। राहत दल लगातार मलबा हटाने, फंसे लोगों को बाहर निकालने और हालात सामान्य करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

 

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और वहां की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सेना, पुलिस और स्वयंसेवी संगठनों की सभी टीमें पूरी क्षमता के साथ राहत और बचाव अभियान जारी रखे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related